आजमगढ़:जहानागंज व बरदह पुलिस ने एक- एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुपर फास्ट टाइम्स से राहुल पांडे की रिपोर्ट

आजमगढ़:जहानागंज थाना के उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव व वर्धा थाना के उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह मुखबिर की सूचना पर एक-एक अभियुक्त को अवैध गज के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जहानागंज थाना के उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवीन्द्र यादव S/O स्व0 विदेशी यादव सा0 बोहना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 46 वर्ष को बोहना मोड़ से 01 किलो 176 ग्राम गांजा के साथ समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 559/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।वही बरदह थाना के उप निरिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बिंद्रेश उर्फ लाला पुत्र सुरजू राजभर निवासी बेलवाना थाना बरदह को महूजा पुराना अस्पताल से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गज के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button