महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहां खडा़ है मानव समाज व हमारा कानून

नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और २४ वर्षीय युवती से बलात्कार

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी-भिवंडी शहर शांतिनगर पुलिस स्टेशन और भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत शर्मसार कर देने वाली घटना यौनउत्पीड़न व पोक्सो के तहत मामला दर्ज करके पूलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। एक तरफ महिला दिवस के कार्यक्रमों की धूम मची है।वहीं दूसरी तरफ नाबालिग लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आया है।
महिला दिवस पर भिवंडी में १० वर्षिय नाबालिग लड़की से ४० वर्षिय नराधम व्दार यौन उत्पीड़न का मामला, जबकि २४ वर्षिय युवती और २६ वर्षिय कुकर्मी युवक ने प्यार का नाटक कर बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया है। इन दोनों मामलों में शांतिनगर और भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न और पोक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किया गया है। और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पहले मामले में ४० साल का आरोपी और १० साल की पीड़ित लड़की भिवंडी के एक इलाके में रहते हैं। पीड़ित लड़की के माता-पिता और वह आरोपी को जानते थे। ६ मार्च को पीड़ित लड़की की मां को अपनी बहन के साथ कलवा जाना था, इसलिए उन्होंने आरोपी को बच्चों का ध्यान रखने के लिए घर बुलाया। इसी दौरान, आरोपी ने रात में सोने का बहाना बनाकर पीड़ित लड़की को मोबाइल में अश्लील वीडियो और फोटो दिखाए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित लड़की की मां जब सुबह देर से घर लौटी, तो इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित लड़की की मां ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपनिरीक्षक एन. जी. काते ने बताया कि पुलिस ने ४० साल के आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पोक्सो अधिनियम की धारा ८ और १२ के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दूसरे मामले में, २६ साल के एक युवक ने २४ साल की युवती को शादी का झांसा देकर उससे बार-बार बलात्कार किया। इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती और आरोपी युवक भिवंडी में रहते हैं और दोनों के बीच दोस्ती थी। आरोपी ने दोस्ती को प्यार में बदलकर युवती को शादी का झांसा दिया और २४ फरवरी से ६ मार्च के बीच उसे महापोली, वज्रेश्वरी, कल्याण बाईपास, अजमेर जैसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे बलात्कार किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने इनकार कर दिया। अपनी धोखाधड़ी का एहसास होने पर युवती ने ६ मार्च को भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ६४(१) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच के बाद मामला भिवंडी के गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button