रमजान में अनियमित जलापुर्ति से महिलाओं का हंगामा

Women's uproar due to irregular Jalapurti in Ramadan

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी
भिवंडी -रमजान के पवित्र माह में अनियमित जलापुर्ति को लेकर होरही परेशानियों से नाराज न्यु आजाद नगर की महिलाओं ने मनपा मुख्यालय के मुख्य व्दार पर जमकर हंगामा किया। भिवंडी शहर में जल संकट को लेकर कई ईलाके प्रभावित हैं। एसे में मनपा मुख्यालय में कार्यरत संबधित अधिकारियों की भारी लापरवाही दिखाई दे रही है।
भिवंडी शहर में इन दिनों कई ईलाकों में भारी जल संकट से हाहाकार मचा हुआ है। कई ईलाकों में मनपा प्रशासन टैंकर से जलापुर्ति कर रही है। इसके अलांवां कई ईलाकों में हैंड पंप (चापाकल) से लोग अपनी पानी की आवश्यकता पूरी कर रहे हैं। सुध्द जल पीने के लिए उन्हे नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर भिवंडी के नागरिकों के स्वास्थ पर भी खतरे का भय दिखाई दे रहा है। रमजान का पवित्र माह चल रहा है। ऐसे में पानी की अनियमित जलापूर्ति को लेकर भिवंडी के अल्प संख्यक समुदाय बाहुल्य क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी हो रही है। ईस विषय को लेकर शांतीनगर ईलाके के न्यु आजाद नगर झोपड़ पट्टी की महिलाओं ने मनपा मुख्यालय के मुख्य व्दार पर जमकर हंगामा किया।उन्हों ने आरोप लगाया है कि अनियमित जलापुर्ति और कम दबाव से पानी आने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। और कई ईलाकों में चार से पांच दिन बाद पानी आता है। जिससे लोग परेशान होकर विरोध करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय वाल्व मैन जान बूझकर कम दबाव व कम समय तक पानी छोड़ने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। महिलाओं की उग्रता को ध्यान में रखकर सुरक्षा कर्मी स्थिति को सम्हाला । इसके बाद महिलाओं की पांच सदस्यों क का एक प्रतिनिधि मंडल मनपा मुख्यालय जलापुर्ति विभाग कार्यालय में जाकर मुलाकात की। मनपा मुख्यालय के अधिकारियों ने महिलाओं की समस्या पर जल्द समाधान निकालने और समाप्त करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button