मनपा मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी व्दारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Congress party organized a one day sit-in protest at the Municipal Corporation headquarters
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर निजामपुर महानगर्पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों व्दारा किए जा रहे लापरवाही के कारण भिवंडी के नागरिकों को मूल भूत सुविधा नहीं मिलने से नाराज भिवंडी शहर कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रसीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय के सामने एक दिवसी धरना आंदोलन कर जोरदार प्रदर्शन किया। और मनपा प्रशासक आयुक्त अनमोल सागर को ज्ञापन सौप कर हो रही समस्यायों की जानकारी देते हुए समस्यांओं को जल्द से जल्द खत्म करने की माग की।
भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के भिवंडी शहर अध्यक्ष अब्दुल रसीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका की निष्क्रियता और असफलता के विरोध में महानगरपालिका मुख्यालय के प्रमुख व्दार के सामने एक धरना आंदोलन का आयोजन किया गया। जिसमें भिवंडी कांग्रेस के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ समस्यायों से जूझ रही भिवंडी शहर के नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाया। इस सफल धरना आंदोलन के बाद भिवंडी कांग्रेस अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल महानगर पालिका के नए आयुक्त अनमोल सागर से भेंट की। भिवंडी जिलाअध्यक्ष ने नवनियुक्त आयुक्त को भिवंडी महानगरपालिका की खराब सड़कें, पानी की समस्या,गंददगी, विध्यालय,सौचालय,साफ,सफाई,आदि मूल भूत सुविधा में होरही भारी लापरवाही व निष्क्रियता को लेकर चर्चा की गई। और आशा जताई की नए आयुक्त भिवंडी शहर में महानगरपालिका प्रशासन आयुक्त से मांग करते हुए सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं।