आजमगढ़:मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सरिता बुद्धू पहुंची भारत
जिउतिया पर्व में सम्मिलित होकर सीखेंगी पर्व की जानकारियां
रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:मरीसस के पूर्व उप प्रधान की धर्म पत्नी डॉक्टर सरिता बुद्धू इस समय भारत के दौरे पर है।इस समय वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज नगर पालिका में हीरा शर्मा के आवास पर रुकी हुई हैं। सुपर फास्ट और हिंद एकता टाइम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अरविंद चित्रांश के निमंत्रण पर वह आजमगढ़ में होने जारहे अंतर राष्ट्रीय भोजपुर महोत्सव भारत में सम्मिलित होने आयी हैं।आज वह बिलरियागंज पक्का पोखरा पर होने वाले जिउतीया पर्व में सम्मिलित होकर इस पर्व से जुड़ी सारी जानकारियां लेंगी। इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत आने का उद्देश्य बताया उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भारत के निवासी हैं हम भी यही के रहने वाले हैं यह और बात है कि आज हम मॉरिशस में हैं।और मॉरीशस के अंदर रहकर हम भोजपुरी भाषा पर काम करते हैं इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज हम यहां की जिऊतिया पर्व में सम्मिलित होकर देखेंगे कि लोग कैसे जिऊतियां पर्व मनाती हैं। हमको भी आज एक नई प्रेरणा एक नई सीख मिलेगी।इसी बीच उन्होंने हीरा शर्मा को भोजपुरी की अंग्रेजी में लिखित गीत गवयीं नामक एक पुस्तक भेंट किया।