आजमगढ़ :पकड़ा गया किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला

Azamgarh: Man arrested for raping teenager

आजमगढ़:कप्तानगंज थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक- 21.07.2024 को समय करीब- 11.30 बजे रात्री में अभियुक्त अबुजैद पुत्र मो0 गफ्फार निवासी ग्राम बडसरा आइमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी की नाबालीग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा अभियुक्त के भाई द्वारा वादिनी को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 227/2024 धारा 64, 351(2), 352, 333 BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट, पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल द्वारा की जा रही है व मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अबुजैद पुत्र मो0 गफ्फार निवासी ग्राम बड़सरा आइमा थाना कप्तानगंज आजमगढ़ के विरूद्ध प्रचलित है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह का0 विनय शंकर मिश्रा व का0 अखिलेश कुमार के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अबुजैद पुत्र मो0 गफ्फार निवासी ग्राम बड़सरा आइमा थाना कप्तानगंज आजमगढ़ उम्र लगभग 22 वर्ष को पासीपुर पुलिया से नियमानुसार समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button