घोसी नगर स्थित बालविकास एवं पुष्टाहार कार्यक्रम में महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नाप्राशन कराते भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय एवं सीडीपीओ राधेश्याम पाल।
रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:घोसीनगर के मझवारा मोड़ के समीप जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में स्थित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के कार्यालय पर शनिवार को महिलाओं की गोदभराई के साथ ही बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार मुख्य अतिथि एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर पोषाहार से सम्बंधित पकवानों का स्टाल लगा कर जागरूक किया गया।
सुपोषित भारत, साक्षर भारत,सशक्त भारत अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग घोसी के द्वारा शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आई छः गर्भवती महिलाओं के साथ ही दो बच्चों को भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय की उपस्थिति में बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा गोद भराई करने के साथ ही अन्न प्राशन संस्कार कराया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज का सेवन लाभदायक होता है ।नुकीले एवं चमकदार अनाज स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं होता है।इसीलिए भारत सरकार ने अभियान चलाकर मोटे अनाज के सेवन पर बल दे रही है। डा अतुल शर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं में होने वाली खून की समस्या को प्रमुखता से इंगित करते हुए संतुलित आहार युक्त भोजन करने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय ने कहाकि बालिकाओं एवं महिलाओं सहित बच्चों के स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है।ग्रामीण अंचल की महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करने की जरूरत है।यदि देश की मां एवं बहने स्वस्थ होगी तो उनकी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी।अभिषेक शिशोदिया ने सबका स्वागत करने के साथ आभार प्रकट किया इस अवसर पर किरन देवी,नीलम भारती, प्रतिभा सिंह,राजकुमारी देवी,आशा सिंह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।फोटो