Azamgarh news:नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल जी का किया गया भव्य स्वागत

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल का पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे ,विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से सभी पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आजमगढ़ में संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। आजमगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दम पर जनसहयोग से आजमगढ़ में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एकबार फिर प्रधानमंत्री बनने का काम करूंगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, अरविंद जायसवाल,मंजू सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय,अमित तिवारी, राम दर्शन यादव, वन्दना सिंह लक्ष्मण मौर्या, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हौंसला प्रसाद युवा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल राय , संदीप सिंह ,सुशील जयसवाल, विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष अमित मेहता,वैष्णव उपाध्याय, गौरव चौरसिया, शशि भूषण पांडे ,रोहित सिंह ,समीर अहमद जी गुंजन श्रीवास्तव वह अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button