मकर संक्रांति पर्व गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किया पूजा-अर्चना  सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे काफी कड़े बंदोबस्त  घरों की छतों पर चढ़कर लोगों ने की खूब जमकर पतंगबाजी 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मकर संक्रांति का पर्व जनपद में मंगलवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। वहीं घरों की छतों पर चढ़कर लोगों ने पतंगबाजी की। जिले के गंगा घाट पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। जनपद के सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

इस दौरान मकर संक्रांति के पर्व पर जनपद के सभी गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाव उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। वहीं दान-पुण्य भी किया गया। वहीं नगर के अधिकांश लोगों ने घरों में ही स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। नगर के लगभग विभिन्न मंदिरों में भगवान का दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने भगवान का दर्शन किया और अपने तथा अपने परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में लोगों ने तिल, गुड़, चावल और अन्न आदि का दान किया। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान करने और तिल का दान करने से सारे पाप कट जाते हैं। उसके बाद लोगों ने खिचड़ी खाया और मकर संक्रांति पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वही बच्चे पतंग लेकर घरों की छतों पर चढ़ गए। साथ ही बड़े भी पीछे नहीं रहे और उनके द्वारा भी खूब पतंगबाजी की गई। हालांकि पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही। लेकिन इसके बावजूद भी आसमान में हर तरफ पतंग दिखाई दे रहा था। अगर किसी का पतंग कटता था तो खूब तेजी के साथ लोगों द्वारा भक्काटा के आवाज दिए जा रहे थे। सभी ने खूब पतंग का आनंद लिया। शाम तक आसमान में पतंग उड़ाते रहे। पतंगबाजी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। जहां पर घरों की छतों पर डीजे लगाकर पतंगबाजी की गई।

Related Articles

Back to top button