ठंड के मौसम में गरीबों व असहायों में कंबल सांसद व डीएम ने वितरित किया कंबल
एसीसीबी हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता को शील्ड व ट्रॉफी देकर किया उनको सम्मानित
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। जूनियर हाईस्कूल अभिया बाजार में शनिवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद व डीएम विशाल सिंह ने बुजुर्गों, गरीबों व असहायों में कंबल बांटा। साथ ही आयोजित एसीसीबी हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता को शील्ड व ट्रॉफी देकर उनको सम्मानित किया।
इस दौरान सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सरकार की योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी मैं हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डीएम विशाल सिंह ने कहा कि शीतलहर के इस समय आयोजकों द्वारा कंबल वितरण करना इंसानियत व सामाजिक सरकारों से युक्त है। इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है,। उसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाएं। जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, बीडीओ सुधाकर दुबे, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, विपुल सिंह निशांत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।