पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह गंभीरपुर /आजमगढ़। *ब्लाक सभागार मुहम्मदपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम*

रिपोर्ट: राहुल कुमार पाण्डेय

भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्षों का स्वागत रविवार को मुहम्मदपुर ब्लाक सभागर में आयोजित किया गया भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और सदर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल निर्धारित समय दोपहर के करीब दो बजे पहुंचे। मोहम्मदपुर बाजार में दोनों जिलाध्यक्षों का वाहन जैसे ही पहुंचा कि वहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में समर्थक युवक बाइक लेकर खड़े थे। उनका स्वागत करते हुए जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री पहले से समर्थकों के साथ मौजूद थे। दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में पहुंचने के पश्चात जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचे जहां पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया इसके पश्चात ब्लॉक सभागार में पुनः आए और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित लोगों के बीच डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया औऱ मंचासीन हुए विभिन्न वक्ताओ ने अपने विचार रखे, इस अवसर पर लालगंज जिलाध्यक्ष ने पार्टी के विभिन्न योजनाओं को भी बताया साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश की ऐसी पार्टी है जिसने मेरे जैसे बूथ लेवल के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष के तौर पर यह जिम्मेदारी दी एक साधारण कार्यकर्ता से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पाना बड़ा गौरव की बात है और उससे बड़ा गौरव की बात है कि यह पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं पर ध्यान रखती है और उनके प्रति कार्य भी करती है, अब हमारी जिम्मेदारी है की पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर समाज के हित के लिए कार्य करूं और पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी करुँ जिसमें आप सभी लोगों का सहयोग अनिवार्य है जिसमें विभिन्न योजनाओं को बताया जो समाज के लिए है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,ब्लाक प्रमुख रानी कि सराय विपिन सिंह, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा, जियालाल यादव शकील अहमद,मंजू सरोज, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, डॉ राजेन्द्र यादव , डॉ अविनाश सिंह रामचंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान विजयी सरोज, अजय सिंह, दिनेश जायसवाल, पिंटू यादव,महनता विश्वकर्मा, मास्टर सुजीत सिंह,सोनू विश्वकर्मा, अवधेश मौर्य ,आलोक सिंह मान सिंह, समेत सैकड़ो लोग आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button