नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज का हुआ जोरदार स्वागत

Newly elected BJP Mandal President Lalganj received a warm welcome

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह अमिलिया एवं जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल का तहसील मुख्यालय पर बाजा गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व चला रही है ।जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर मण्डल ,जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चयन होना है। उसी क्रम में लालगंज मंडल में अरुण कुमार सिंह अमिलिया मण्डल अध्यक्ष तथा रजनीश जायसवाल जिला प्रतिनिधि चुने गए हैं।जिनका आज तहसील मुख्यालय पर बाजे गाजे के साथ फूल मालाओं को पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल तथा जिले व क्षेत्र पदाधिकारी बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा तथा दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एडवोकेट ने नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।नेता द्वय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश तथा क्षेत्रीय नेतृत्व ने युवा पीढ़ी को मंडल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि बनाकर सराहनीय कार्य किया है। दोनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। इनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। आगामी दो हज़ार सत्ताइस मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने में इन युवा कार्यकर्ताओं का अधिकतम योगदान रहेगा। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करती है। जनता का विश्वास ही भारतीय जनता पार्टी की सफलता का राज है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी देने हेतु प्रदेश तथा क्षेत्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नेता द्वय ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने की वचनबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह,दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा के जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,मनोनीत सभासद लालगंज गौरव रघुवंशी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्दू सरोज,इन्द्राज चौहान,संजय जायसवाल, राजेंद्र सिंह खन्ना, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राज गुप्त,अशोक अष्ठाना, प्रसिद्धि नारायण सिंह, सहादुर सोनकर, हरी यादव, आशुतोष राय,अवनीश राय,प्रवेश राय,दिनेश यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, कृष्ण कुमार सेठ, शिवेन्द्र राय,हरि नारायण सिंह, जितेंद्र सोनकर,सुनीश श्रीवास्तव,धीरेंद्र ,देवेंद्र पांडेय,ओंकार, जितेंद्र चौरसिया आदि बहुत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button