Up news: दूल्हे ने दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने से किया इंकार,वजह जानकर परिवार वालों के भी उड़…

रिपोर्ट:मोहम्मद राजिक शेख

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शादी से लड़का-लड़की दोनों के मन में कई तरह के विचार और सपने रहते हैं। शादी तय होने के दूसरे ही दिन से दोनों अरमान संजोना शुरू कर देते हैं। लेकिन तब क्या हो, जब पहली ही रात में सभी अरमान धरे के धरे रह जाएं।ऐसा मामला बांदा जिले से सामने आया है, जहां दूल्हे ने दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दूल्हे के आरोपों को सुनकर दुल्हन बॉखला गई और उसने भी सुहागरात पर क्या हुआ सबके सामने खुलासा कर दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार मामला अतर्रा के गोखिया गांव का है, जहां रहने वाली युवती के मुताबिक, इसी साल 22 जून को हरदोई में हरियावां स्थित पोथवा निवासी शख्स से शादी हुई। शादी में चार पहिया न मिलने पर ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया था। युवती के घरवालों ने आरजू-मिन्नत की तो विदाकर ले जाने के लिए राजी हुए। चार पहिया गाड़ी न मिलने से खफा पति ने सुहागरात में पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए चारित्रिक लांछन लगा दिया। सात दिन बाद विदाई हो गई। दूसरी बार ससुराल पहुंचने पर पति और सास ने गुजरात ले जाकर उसे प्रताड़ित किया, जान से मारने की भी कोशिश की। युवती का मोबाइल भी पति अपने कब्जे में रखता था।पीड़िता ने आपबीती मायके में बताई तो मां-बाप समझाने पहुंचे। 28 जुलाई को ससुरालियों ने युवती को घर से निकालते हुए मां-बाप के साथ जबरन भेज दिया। पीड़िता का भी आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसी से एक बच्चा भी है। आरोप है कि युवती को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में आरोपित पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button