दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Rape accused arrested
आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का 01 आरोपी किया गिरफ्तार, वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री घर के बाहर बने बाथरूम में जा रही थी जहाँ पहले से घात लगाकर बैठा परविन्द उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 रामआसरे निवासी नरईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेडखानी की गयी जिसका विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पीडिता को जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-657/2024 धारा 352/351(2)/75 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में पीडिता के बयान व मेंडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। रविवार को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त परविन्द उर्फ पिन्टू पुत्र रामाश्रय निवासी नरईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ उम्र 34 वर्ष को नरईपुल के पास समय करीब 14.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।