केजरीवाल को आभास है, उनकी विदाई तय : सीपी जोशी 

[ad_1]

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा केजरीवाल को अब आभास हो गया है कि दिल्ली से उनकी विदाई होनी तय है।

भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने ‘आप’ संयोजक केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आते ही अरविंद केजरीवाल को अब आभास हो चुका है कि दिल्ली की जनता उनकी विदाई करने को तैयार है। ऐसे में केजरीवाल अब कितने भी हथकंडे अपना लें, उनकी विदाई तय है। जहां तक संघ प्रमुख को चिट्ठी लिखने की बात है, वह कभी भी सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ नहीं रहेंगे, केजरीवाल इसको भूल जाएं।”

भाजपा सांसद ने आगे कहा, “केजरीवाल के कर्म अच्छे नहीं हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया और उनसे वादा खिलाफी की। उन्होंने जनता को कई वर्षों से गुमराह और परेशान किया। भ्रष्टाचार की इंतहा हो गई, अब दिल्ली (की जनता) भारतीय जनता पार्टी के सरकार की मांग कर रही है।”

‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ का पंजीकरण शुरू करने को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, “जब व्यक्ति का अंतिम समय आता है, तो पुण्य याद आता है। जब वे सत्ता में थे, तो किसी को याद नहीं किया। उन्होंने इग्नोर किया। उन्होंने मस्जिद के इमाम को अपनी सरकार से पैसा दिलवाया। वहीं, 2019 से मौलवियों को पैसा नहीं दिया। अब उनको पुजारी और ग्रंथियों की याद आ रही हैं। उन्होंने अब तक जिन लोगों को धोखा और इग्नोर किया, अब वे उनको विदा करने वाले हैं।”

अरविंद केजरीवाल के पुजारी-ग्रंथी के सम्मान करने से भाजपा के पेट में दर्द होने वाले बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि “बीजेपी ने किसका विरोध किया? उनको सब कुछ चुनाव में याद आया। इतने साल तक ‘आप’ सत्ता में रही, उन्होंने लोगों की सुख-सुविधाओं और व्यवस्था के लिए क्या किया? उनको अब अंतिम समय में लोगों की याद आ रही है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ने के अपील पर भाजपा नेता ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का एक पुराना इतिहास रहा है कि वे ऐसी कोई ड्रामेबाजी करें कि जनता उनके समर्थन में आ जाए।”

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button