नर सेवा ही है नारायण सेवा है: डीएम
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज का आठवां वार्षिक कंबल वितरण समारोह में बांटे गए कंबल
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के बैनर तले आठवां वार्षिक कंबल वितरण समारोह का मंगलवार को नगर के एक मैरिज लान में आयोजित किया गया। विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे,
डीएम विशाल सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य व एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह ने सभी जरुरतमंदों में कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जनपद में इस शीतलहर व कड़ाके की ठंड में बिना कंबल के कोई नही सोएगा। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज द्वारा सामाजिक व मानवीय सेवा के क्रम में कंबल का वितरण किया जा रहा है। जो काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से समाज के सम्पन्न व्यक्तियों को भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। डीएम विशाल सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी तहसीलों, विकास खंडों व नगरीय निकायों में शासकीय कंबल का वितरण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने जनपद में प्रबुद्धजन, सक्षम व सम्पन्न व्यक्तियों से अपील किया कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण पर पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाए। डीएम ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज द्वारा किए गए सामाजिक व मानवीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि नर सेवा नारायण सेवा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकान्त जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों व पदाधिकारियों के सहयोग से यह आठवां वार्षिक समारोह कार्यक्रम है। बुर्जुगों, महिलाओं ,गरीबों व असहाय लोगों को कंबल वितरण कर हम सभी को आत्मिक संतुष्टि होती है।
इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, रतनलाल अग्रहरी, मो.रिजवान अंसारी, त्रिलोकीनाथ उमर, केशव प्रसाद जायसवाल, दिनेश उमर, दामोदर अग्रहरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।