एल एस स्मारक विद्यालय में*भारत के पुर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अकास्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।मऊ।घोसी ब्लाक के कल्याणपुर स्थित एल एस विद्यालय मे कार्य क्रम कर पूर्व प्रधान मन्त्री स्व मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें विद्यालय के संरक्षक पुर्व विधानसभा प्रत्याशी घोसी राजमंगल यादव ने पुर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व डाक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ एक महान अर्थ शास्त्री भी थे। जिनके दुर्गामी सोच ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में एक बड़ा योगदान था। वो एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने कभी पछ या विपक्ष में भेद भाव नहीं किया। सबके साथ सामानता का व्यवहार करते रहे। आज पुरा देश उनके निधन से व्यथित हैं । पुरे देश की जनता अपने महान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है ।

कार्य क्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक राजनरायन यादव, शुभला प्रजापति, अजय यादव, जय प्रकाश चौरसिया , माधुरी त्रिपाठी, राधेश्याम, रोशनी यादव, सूर्यनाथ यादव, शिवम विश्वकर्मा, प्रदीप कनौजिया, ऊषा विश्वकर्म नितेश कुमार ,आदी ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्य क्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया।

Related Articles

Back to top button