मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बुरहानपुर जनकल्याण पर्व विकास प्रर्दशनी का किया अवलोकन
Madhya Pradesh State Employees Union Burhanpur Janaklyan Parv Development Exhibition
हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
रवि तिवारी
मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बुरहानपुर शहर के प्रभारी संजयसिंह गेहलोत के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में संपर्क किया गया। संपर्क अभियान में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले , राष्ट्रीय कार्यालयीन मंत्री संजय शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांताराम निंभोरे संभागीय सचिव अनिल जयसवाल जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष हरिश जोशी, जिला सहसचिव आसिफ पिंजारी ब्लाक अध्यक्ष सुनील कोटवे कैलाश जयवंत किशोर चौहान रवि पाटील ,विलास सोनार , उमेश कोष्ठा मोहन सुर्यवंशी गजू पाटील सुधीर गुप्ता उमेश कोटवे विजय जाधव मंगत गाठिया सम्मिलित थे ।जिन विभागों में संपर्क किया उनमें राजस्व,नजूल,खाद्य,खेल एव युवा कल्याण,नकल शाखा, कोषालय,पेंशन,सामाजिक न्याय, महिला एव बाल विकास,आबकारी,सहकारिता,श्रम, पशुपालन,आजाकवि, आयुष, जिला पंचायत, में संपर्क कर कर्मचारीयों से उनकी समस्याओं का जाना संपर्क अभियान से ज्ञात होता है कि कर्मचारी कितना डरा एवं सहमा हुआ है कार्यालय में प्रर्याप्त स्टाफ नहीं कही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं कही पुरा कार्यालय संविदा भरोसे एक दो छोड, कही कही कार्यालय समय एवं कार्य दिवस मे ही कार्य लेने की बात कही गई सभी कर्मचारियों की कामन समस्या पुरानी पेंशन पदोन्नति एवं वेतन विसंगति की थी संगठन द्वारा समस्याओं को अंकित कर लिया है प्रदेश स्तर पर इन समस्याओं पर कार्य होंगा एवं परिणाम भी संतोष जनक होंगे साथ ही मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समस्त साथियों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनकल्याण पर्व विकास प्रदर्शनी जो १३ दिसंबर से २६ जनवरी तक है।