मिशन शक्ति सरकार की सबसे उत्कृष्ट योजना: चारु चौधरी

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आयोजित किया गया,विद्यालय में कार्यक्रम

भदोही। नगर के भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि गुजुरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार द्वारा महिलाओं को सदैव आगे करने के लिए काम कर रही है। आदर्श शुक्ला ने संयुक्त शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने सभी कास्वागत किया और धन्यवाद दिया।
इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष, डीपीओ आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button