कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

Congressmen celebrated Sonia Gandhi's birthday as Goodwill Day

डिप्टी व्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र

चोपन/सोनभद्र। ओबीसी कांग्रेस कैंप कार्यालय माधुरी मार्केट चोपन में जिला अध्यक्ष हिमाचल साहनी की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी की उपस्थिति में सोनिया गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष हिमाचल साहनी ने सोनिया गांधी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक दृढ़ संकल्प महिला हैं और उन्होंने अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी नें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि सोनिया गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष है इनका जन्म 09 दिसंबर 1946 को हुआ था यह एक बलिदानी परिवार से आती है उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य में अपने संसदीय क्षेत्र, अमेठी में स्वास्थ्य शिविरों और अन्य कल्याणकारी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया और मई 1991 में अपने पति की हत्या के बाद उन्होंने एक गैर-सरकारी संगठन, राजीव गांधी फाउंडेशन और इससे संबंधित विचारधारायुक्त, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट फॉर कंटेंपररी स्टडीज की स्थापना की। उन्होंने 1998 में लोकसभा चुनावों के कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी की रैंक और फाइल की व्यापक मांगों के जवाब में अपने को सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया तथा पार्टी की ओर से जोरदार अभियान चलाया। अप्रैल 1998 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी।
इस मौके पर ओबीसी प्रदेश सचिव संदीप गुप्ता, आदिवासी नेता निवर्तमान जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, मोहम्मद इसहाक भाई, उमाशंकर गिरी, जवाहर प्रसाद मौर्या, सूरज चंद्रवंशी, सूर्य बली विश्वकर्मा, शिव साहनी, रंजीत साहनी, प्रमोद यादव, पवन मौर्या, शिवकुमार मौर्या आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button