Jaunpur news:नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण सिटिजन फीडबैक 2023 का कराया जा रहा सर्वे
रिपोर्ट- शमीम
मडियाहू ,जौनपुर।स्थानीय नगर के नगर पंचायत द्वारा हर वार्ड में डोर टू डोर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 किया जा रहा है।
बताया जाता है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत मडियाहू अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार सरोज, व अध्यक्ष नगर पंचायत रुकसाना के निर्देशन में मडियाहू नगर के हर वार्ड में डोर टू डोर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 अपने कर्मचारियों द्वारा सर्वे कराया जा रहा हैl नगर पंचायत मडियाहू में सर्वे के दौरान नगर वासियों से फीडबैक के द्वारा पता चला की साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है,उक्त अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारी आनंद कुमार, अतीक अहमद बृजेश कुमार,आरिफ ,रोहित ,सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहेl