नगर पंचायत घोसी की बैठक में मनमानी को लेकर सभासदो ने हंगामा कर किया बहिष्कार।
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। मऊ। नगर पंचायत घोसी की बैठक वृहस्पतिवार को अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। थोड़े ही देर बाद सभासदो ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करने एवं मनमानी को लेकर बैठक का बहिष्कार करते हुए जम कर हंगामा किया। सदस्यों ने अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी पर विकास कार्यो मे मनमानी का आरोप लगाया।
घोसी नगर पंचायत की वर्तमान वित्त वर्ष की पहली बैठक शुरू होने के बाद जब कार्यवाही प्रारंभ हुई तो सदस्यों ने बिना बैठक हुए और प्रस्ताव पेश हुए ही सादे कागज पर हस्ताक्षर करने की बात को लेकर विरोध शुरू कर दिया। सुनवाई न होने पर सदन में हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। और बाहर आकर गेट पर जम कर अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्त एवं अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार, बिना सभासदो की अनुमति से विकास कार्यो के प्रस्ताव आदि को लेकर विरोध करने लगे। सुनवाई न होने पर हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। फलस्वरूप विकास कार्यो आदि के प्रस्ताव एवं अन्य कार्यवाही पास नही हो सकी।
सभासदो आफताब अहमद,जुल्फिकार अहमद, शहान खाननेहाल अख्तर, अजीत सोनकर, प्रेमचंद यादव, सरफराज अहमद, फिरोज खान मुन्ना, आदि ने बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं ई ओ पर विकास कार्यो मे मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 24-25 मे नालो की साफ सफाई के लिए 42 लाख रुपये का स्टिमेट बना था परंतु आधे नालो की सफाई भी नहीं हुई। स्वकर प्रणाली में मनमानी है।यही नहीं बहुत से वार्डो मे विकास कार्य बहुत कम हुए। नगर में पेयजल हेतु लगे वाटर कूलर मे से बहुत से खराब हो कर शोपिस बनकर रह गए है। भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष होने के बाद भी विकास कार्य नगण्य है।
अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की सदस्य स्वकर प्रणाली का विरोध कर रहे थे। जब की यह शासन की तरफ से है। रजिस्टर कार्यवाही पर हस्ताक्षर कराया जाता है।