जबलपुर में बने पहले ब्रिज फ्लाई ओवर का PWD मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण, 15.8करोड़ लागत से बन कर लगभग तैयार

PWD Minister Rakesh Singh inaugurated the first bridge fly over in Jabalpur, it will be built at a cost of 15.8 crores

जबलपुर:दो साल की प्रोसेस में 492 मीटर, करीब आधा किलोमीटर का कटंगा फ्लाईओवर लगभग तैयार हो चुका है। इस फ्लाईओवर का लोकार्पण जबलपुर के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह द्वारा किया गया। जबलपुर के सदर-ग्वारीघाट मार्ग में गोरखपुर-कटंगा क्रॉसिंग पर ₹15.8 करोड़ लागत से नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण बेहद गरिमा में कार्यक्रम के साथ किया गया। जहां कैंट विधायक अशोक रूहानी राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अधिकारी एवं जनता उपस्थित रही।
इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में विकास की गंगा बहाई जा रही है इसी कड़ी में संस्कारधानी को भी कई सौगातें दी जा रही है जिसमें कटंगा फ्लाi ओवर पश्चिम और कैंट विधानसभा क्षेत्र को जोड़ते हुए यह फ्लाईओवर संपूर्ण जिले के विकास को नई गति और शक्ति प्रदान करने जा रहा है।शहर की दो विधानसभाओं को आपस में जोड़ने वाला या फ्लाई ओवर संस्कारधानी जबलपुर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। इससे न केवल शहर मैं लगने वाले जाम से निजात मिल पाएगी बल्कि बेहद कम समय पर सफर तय करना भी आसान हो जाएगा।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button