मऊ:भाजपा व्यापारियों की सच्ची हितैषी-नन्दगोपाल नन्दी
घोसी नगर में व्यापारी सम्मेलन में बोलते कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, साथ मे भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,समाजसेवी अजय जायसवाल।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
मऊ जिले के घोसीनगर के नरोखरपोखराशिवमंदिर के प्रांगण भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्दगो पाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारिय पूरी तरह से सुरक्षित है।जनपद के प्रभारीमंत्री नन्दगोपाल गुप्तानन्दी ने कहा किकेन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में सुरक्षा, माफियाओं, गुंडागर्दी पर प्रभावी कार्यवाही से सबसे अधिक लाभ व्यापारी वर्ग को हुआ है।आज वह निर्भीक हो कर व्यापार कर रहा है।उनसे कोई गुण्डाटैक्स, गलत उगाही नही कर पा रहा है।पहले सपा की सरकार में व्यापारी गुण्डाटैक्स देने से परेशान था।कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे है।सुरक्षा के चलते महिलाएं निर्भीक होकर बाहर निकल रही है।इसके चलते दुकानदार भाइयों के व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है।कहा कि 5सितम्बर को बुथों पर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर दारासिंह चौहान को रेकार्ड मतो से विजय दिलावे।प्रत्याशी दारासिंह चौहान का चुनाव भाजपा के साथ जनता लड़ रही हैं।भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता एवं बंटी राय ने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों के साथ रही है।व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है।आज प्रदेश में गुंडागर्दी, माफिया गिरी पर कठोर कार्यवाही के चलते व्यापारियों के साथ सभी नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे है।व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है।भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान को जीता कर लखनऊ भेजे।घोसी का सर्वांगीण विकास,होगा।समाजसेवी अजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों, छोटे दुकानदारों की सच्ची हितैषी है।भाजपा प्रत्याशी की जीत व्यापारियों की जीत होगी।कार्यक्रम का संचालन युवा नेता नवनीत चौरसिया ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, समाजसेवी व्यापारी अजयजायसवाल, नवनीतचौरसिया,बंटी राय,प्रांशुसिंह,आलोकजायसवाल,गिरिजापतिराय,गुलाबकुशवाहा ,रेवतीरमणपाण्डेय,सरोजसिंह,कवलदेवीगिरी, प्रशांतगुप्ता, सूर्यभानमौर्य,शेख एहतेशाम,अनिलमोदनवाल,शाहजनम,सलमान खान,आदिल शेख,बृजेश यादव,आदि व्यापारी उपस्थित रहे।।फ़ोटो।