यूपी के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बोल केशव प्रसाद मौर्य सपा गुंडो की है पार्टी,उपचुनाव के बाद समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार के मऊ की घोसी उपचुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि घोसी विधान सभा का उप चुनाव विकास बनाम विनाश हो गया है।समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन कर रह जायेगी।सपा के गुंडागर्दी आज भी जनता के जेहन में है।जनता विकास को व्यापक स्तर पर समर्थन दे रही है।जिसके बल पर उप चुनाव को भाजपा प्रत्याशी बहुमत के साथ जीतेगा।केशव प्रसादमौर्य घोसी क्षेत्र के सरायसादी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दारासिंह चौहान के समर्थन में रविवार को आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।कहा कि घोसी विधान सभा का चुनाव विकास बनाम विनाश हो गया है भाजपा विकास कर रही है,वही सपा परिवार के विकास और प्रदेश के विनाश में लगी है।भारतीय जनता पार्टी बगैर किसी भेदभाव के सभी के साथ कार्य करती है।जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को समान रुप से लाभान्वित किया है। गरीबों को आवास, उज्ज्वला गैस ,शौचालय ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , निः शुल्क राशन एवं गैस देकर सम्मानित करने का भी कार्य किया है।क्षेत्र की खराब सड़कों का निर्माण भी किया गया है।सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है।पिछड़ों के नाम पर उनको धोखा देती है।भाजपा प्रत्याशी बहुमत के साथ जीत हासिल करने जा रही है।जिसके कारण विपक्ष बौखलाए हुए हैं। कहाकि सपा भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।सपा सरकार में सभी गुंडा माफियाओं का बोलबाला था आज भूमिगत हो गये हैं।सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित थी ।घरों से निकलने से डरती थी अब भाजपा सरकार में महिलाएं स्वयं को महफूज समझ रही हैं।भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट करते हुए स्वयं को जिताने का अपील किया।संचालन अरिजीत सिंह एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया ।इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही,अनिल राजभर,धर्मवीर प्रजापति,दयाशंकर सिंह,सुभासपामहासचिव अरुणराजभर,सहजानंदराय ,सुनीलकुमारगुप्त,शकुंतलाचौहान, अजय जायसवाल ,मुन्नागुप्ता,मुन्ना राजभर ,लालचंद चौहान,अरुणराजभर,फिरोज तलवार,कृपाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।फ़ोटो।।