Mumbai news:भारत रत्न,पुर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी याद किये गए

रिपोर्ट:रोशन लाल

मुंबई- भारत रत्न,पुर्व प्रधान मंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती पर स्मरण सभा का आयोजन मुलुंड कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय, मुलुंड कालोनी पर किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबुलाल सिंह, डॉ.आर.आर.सिंह, भरत सोनी (प्रवक्ता),डॉ.सचिन सिंह, भगवान किशोर तिवारी,रईस खान, राजन उटवाल, विपुल गोगरी,रामु जैसवाल,जीतेन्द्र शर्मा,निक्सन सहित कई गणमान्य लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. बाबुलाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति किया।उनके द्वारा देश में कंप्यूटर, मोबाईल फोन,डिजीटल क्रांति का आगाज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button