मुम्बई की कवयित्री प्रभा शर्मा सागर को भूटान में मिला सम्मान
रिपोर्ट:रोशन लाल
महाराष्ट्र:”हम साथ साथ हैं ” एवं “हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी” के संयुक्त बैनर तले 10वें अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन भूटान में 20 से 22 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया। भूटान की राजधानी थिंपू और पारो शहर में एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह में साहित्यिक सांस्कृतिक ,योगा एवम सम्मान समारोह की धूम रही। भारत के अनेक राज्यों, मुम्बई, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब तथा भूटान के स्थानीय कलाकारो ने अपनी अपनी प्रतिभाओं के जलवे बिखेरे।इस दौरान चयनित रचनाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निपुण कलाकारों को सम्मानित किया गया।भूटान में आयोजित समारोह में उपस्थित मुम्बई की साहित्यकारा कवयित्री डाॅ. प्रभा शर्मा सागर को हिन्दी भाषा प्रचार प्रसार और हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।