बलिया नव वर्ष पर देवालयो में दिन भर सुख समर्धि के लिए मनोकामना के लिए पुजन अर्चन किया गया।

रिपोर्ट संजय सिंह

नगरा(बलिया)। विक्रम संवत 2081 हिन्दू नव वर्ष प्रतिप्रदा पर श्रद्धालुओं ने मनोवांछित फल की कामना हेतु मठ मन्दिर शिवालय आराधनालय पर पहुंचकर देवी देवताओं की दिन भर पूजन अर्चन करते रहे। आज के दिन का वैज्ञानिक कारण महत्व बहुत बडा है पृथ्वी अपने अक्ष पर सूर्य का एक चक्र पूरा करके दुसरे चक्र मे जाती है तो हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ होता है। प्रभु रामचन्द्र जी का राज्याभिषेक की मान्यता पर इस दिन से पूजा पाठ करके रामनवमी के नवरात्र मे श्रद्धा भाव से नौ दिन का उपवास व्रत ध्यान करके आस्थावान लोग देवी मंदिर जाकर पूजन किए। इस मौके पर नगर पंचायत कस्बा के प्राचीन दुर्गा मन्दिर, बाजार दुर्गा मन्दिर, काली मन्दिर, चचयां, भण्डारी, ब्राह्मणपुरा, जजला, तिलकारी, बलुआ, सराय चावट, मनिकही सहित क्षेत्र के निछुवाडीह, परिसिया, मालीपुर, इन्दासो, ताडीबडागांव, पडरी, मलप, निकासी, खरुआंव, पाण्येपुर, सिसवार, इसारी सलेमपुर, डिहवा, नरही, कोठिया, लहसनी आदि भक्तिमय से सराबोर रहा। क्षेत्र शान्ति व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन चक्रमण करता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button