नीलकंठ महादेव मंदिर से निकली भगवान शिव की बारात
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया।
महाशिवरात्रि पर्व पर बरहज में शिव बरात मनोहारी झांकी, हाथी घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकली। बारात में विभिन्न परिधानों से सुसज्जित भगवान शिव के गण भूत, बैताल और पिशाच तथा डीजे की धुन पर थिरकते अबीर गुलाल में रंगे युवा मनोहारी छटा बिखेर रहे थे। शिव भक्तों ने नगर में जगह-जगह बरातियों का स्वागत किया। भगवान की बारात में शामिल होकर लोग पुण्य के भागी बने।
भगवान शिव की बारात नीलकंठ महादेव मंदिर बरहज से निकलकर पूरे नगर में रूद्रपुर टैक्सी स्टैंड बरहज ब्लॉक अनंत पीठ आश्रम बरहज तक पूरे नगर में भ्रमण किया शिव बारात की शोभा देखने योग्य थी हजारों हजारों की संख्या में लोग शिव बारात का आनंद उठा रहे थे पूरा नगर हर हर महादेव पार्वती पतये नमः, से गूंज उठा शिव बारात में नीलकंठ महादेव मंदिर के महंथ मुन्नादास के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली। आकर्षक ढंग से सजे रथ पर दूल्हा बने भगवान शिव आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान समिति के संरक्षक मुन्ना दास, तारकेश्वर वर्मा, श्रीनिवास विश्वकर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, अजीत जायसवाल, प्रदीप, मुरारी अग्रवाल, विजय जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, हीरालाल गुप्त, अनिल चौरसिया, हरिशंकर चौरसिया, शिव सहाय बरनवाल, संतोष वर्मा, ध्रुव कुमार वर्मा, जनार्दन बरनवाल, छोटू चौरसिया, मनोज गुप्ता के अलावा नगर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे। बरहज के उप जिला अधिकारी अंगद यादव ,के साथ शिव बारात की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन के के थाना प्रभारी राहुल सिंह, उप निरीक्षक राधेश्याम चौधरी ,उप निरीक्षक सर्वेश सिंह, उप निरीक्षक शुभम पाठक, उपनिरीक्षक संतोष यादव, कांस्टेबल नवनीत सिंह, अंकित यादव ,पवन कुमार मद्धेशिया, आशीष यादव, अमन कुमार, मनोज कुमार सहित थाना बारात के समस्त लोग सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।